Economic integration (आर्थिक एकीकरण)

Economic integration- आर्थिक एकीकरण क्या है?

यह वह प्रक्रिया है जिससे विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्थाएँ आपस में एक समझौते के तहत जुड़ जाते हैं। इसमें देशों के बीच व्यापार से संबंधित नियम, कर, सीमाएं आदि को कम कर दिया जाता है या फिर हटा दिया जाता है।

Forms of economic integration – आर्थिक एकीकरण के प्रकार

Economic Integration
Forms of Economic Integration

1) PTA (Preferential Trade Area/Agreement) अभिमान व्यापार क्षेत्र:

यह राष्ट्रों के बीच वह समझौता होता है जिसमें सदस्य राष्ट्र आपस में किए जाने वाले व्यापार (trade) पर प्रशुल्कों (tariffs) को कम कर देते हैं।

2) FTA (Free Trade Area/Agreement)

यह राष्ट्रों के बीच वह समझौता होता है जिसमें सदस्य राष्ट्र आपस में किए जाने वाले व्यापार (trade) पर प्रशुल्कों (tariffs)को शून्य कर देते हैं।

3) Customs Union (सीमा शुल्क संघ)

यह राष्ट्रों के बीच वह समझौता होता है जिसमें सदस्य राष्ट्र आपस में किए जाने वाले व्यापार (trade) पर प्रशुल्कों (tariffs)को शून्य कर देते हैं। इसके अलावा बाहरी राष्ट्रों से आयातित चीजों पर एक समान सीमा शुल्क रखते हैं।

4) Common Market (कॉमन मार्किट)

इसमें सदस्य राष्ट्रों के बीच निम्न समझौते किये जाते हैं-

  • आपस में होने वाले व्यापार पर प्रशुल्कों (tariffs)को शून्य कर देते हैं।
  • बाहरी राष्ट्रों से आयातित चीजों पर एक समान सीमा शुल्क रखते हैं।
  • साधनों की गतिशीलता: इसमें पूंजी, श्रम, वस्तुओ और सेवाओ की आवाजाही सदस्य राष्ट्रों को बीच आसानी की जा सकती है।

5) Economic Union (आर्थिक संघ)

इस समझौते में Common Market के सभी गुण होते हैं। इसके अलावा एक ही मुद्रा एवं एक समान मौद्रिक नीती एवं राजकोषीय नीती को साझा किया जाता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Search

Join Our Social Media

59.00

₹25.00