English Alphabet in Hindi | Vowels and Consonants

हैलो मेरे प्रिय विद्यार्थियों, आशा है आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर रहे है। इस पोस्ट के माध्यम से मै आपको Basic English Grammar के Concept समझने का प्रयत्न किया हूँ। इस पोस्ट में मैंने आपको English Alphabet in Hindi, Letters, Vowels, Consonants और Semi-Vowels के बारे मे बारीकी से समझाया हूँ। अतः इसे आप ध्यान से पढे और अपनी समझ को विकसित करे। 

English Alphabet in Hindi

अंग्रेज़ी वर्णमाला में 26 अक्षर हैं, जिनका क्रम निश्चित है। इन अक्षरों को आमतौर पर A से Z तक के क्रम में लिखा जाता है। इन अक्षरों का उपयोग अंग्रेज़ी भाषा की मूल ध्वनि को दर्शाने के लिए किया जाता है। अंग्रेज़ी वर्णमाला का उपयोग अंग्रेज़ी भाषा में शब्दों को बनाने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए, शब्द “cat” को “c”, “a”, और “t” अक्षरों से बनाया गया है।

English Alphabet कितने होते है?

कई बार बच्चे Alphabet एवं Letter मे अंतर स्पष्ट नहीं कर पाते है। उन्हे लगता है की अंग्रेजी मे 26 Alphabet होते है, परंतु यह गलत है। Alphabet एक ही होते है, जिसमे कुल 26 Letters होते है। अर्थात् Letters के समूह जो एक निश्चित क्रम मे होता है, Alphabet कहते है।

English Alphabet में 26 Letters इस प्रकार हैं:

A, B C, D, E, F, G, H, I, J, K, L, M, N, O, P, Q, R, S, T, U, V, W, X, Y, Z.

English Alphabet in Hindi
English Alphabet in Hindi

What is Letters

Letter सबसे छोटी इकाई होती है। Letter अंग्रेज़ी भाषा की मूल ध्वनि को दर्शाते हैं। उदाहरण के लिए, अक्षर “A” को “आ” ध्वनि का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपयोग किया जाता है।

अंग्रेज़ी वर्णमाला में 26 अक्षर होते हैं। इन अक्षरों को दो प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है:

Capital Letters: A, B, C, D, E, F, G, H, I, J, K, L, M, N, O, P, Q, R, S, T, U, V, W, X, Y, Z
Small Letters: a, b, c, d, e, f, g, h, i, j, k, l, m, n, o, p, q, r, s, t, u, v, w, x, y, z

Use of Capital Letters and Small Letters

Capital Letters का उपयोग आमतौर पर शुरुआती अक्षरों, नामों, शीर्षकों, और विशेष संकेतों के लिए किया जाता है।
Small Letters का उपयोग आमतौर पर अन्य सभी मामलों में किया जाता है।

Type of Letters

Letter दो प्रकार के होते है।

  1. Vowels
  2. Consonants

Vowels in English

Vowels उन अक्षरों को कहते हैं जिनका उच्चारण बिना किसी अन्य अक्षर की सहायता के किया जा सकता है। इन अक्षरों के उच्चारण में जीभ, दांत, होठ आदि का प्रयोग नहीं किया जाता है।

अंग्रेज़ी वर्णमाला में पांच Vowel letters हैं, इनकी ध्वनि(sound) अलग-अलग हो सकती है।

A, E, I, O, U

Consonants in English

अंग्रेज़ी वर्णमाला में पांच स्वर हैं: A, E, I, O, U। इनके अलावा बाकी के 21 अक्षर व्यंजन हैं।

B, C, D, F, G, H, J, K, L, M, N, P, Q, R, S, T, V, W, X, Y, Z.

Consonants उन अक्षरों को कहते हैं जिनका उच्चारण करने के लिए दूसरे किसी अक्षर की सहायता लेनी पड़ती है। इन अक्षरों के उच्चारण में जीभ, दांत, होठ आदि का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण के लिए, अक्षर “b” का उच्चारण करने के लिए जीभ को दांतों के पीछे रखकर हवा निकालनी पड़ती है। इसलिए, यह एक Consonant है।

Consonants शब्दों के अर्थ और उच्चारण को प्रभावित करते हैं। उदाहरण के लिए, शब्द “bat” और “cat” में केवल एक अक्षर का अंतर है, लेकिन उनका अर्थ और उच्चारण अलग-अलग हैं।

Consonant Letters का प्रयोग अंग्रेज़ी भाषा में बहुतायत से किया जाता है। अधिकांश अंग्रेज़ी शब्दों में कम से कम एक व्यंजन होता है।

Vowels and Consonants
English Alphabet in Hindi | Vowels and Consonants

Semi-Vowel in English

अंग्रेज़ी वर्णमाला में दो Semi-Vowels हैं: W और Y.

Semi-Vowels उन अक्षरों को कहते हैं जो Vowel और Consonant दोनों के गुणों को धारण करते हैं। Semi-Vowels, Consonant के रूप में तब प्रयोग होते हैं जब वे शब्द के प्रारंभ में आते हैं। इस स्थिति में, वे व्यंजन की तरह उच्चारित होते हैं। उदाहरण के लिए, अक्षर “w” को शब्द “walk” में व्यंजन के रूप में उच्चारित किया जाता है।

Semi-Vowels, Vowels के रूप में तब प्रयोग होते हैं जब वे शब्द के मध्य या अंत में आते हैं। इस स्थिति में, वे Vowel की तरह उच्चारित होते हैं। उदाहरण के लिए, अक्षर “w” को शब्द “cow” में Vowel के रूप में उच्चारित किया जाता है।

Conclusion for English Alphabet in Hindi

हम आशा करते हैं कि इस पोस्ट को पढ़कर आपने English Alphabet in Hindi, Letters, Vowels, Consonants और Semi-Vowels के बारे में अपनी समझ को बेहतर बनाया होगा। यदि आपको इस पोस्ट को समझने में कहीं भी असुविधा हुई है, तो कृपया हमें टिप्पणी करके बताएं। इस पोस्ट को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।

सीखने और सिखाने का सिलसिला जारी रखें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Search

Join Our Social Media